Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

बिजली विभाग के HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने की ये घोषणा

By Brala Vijendra

Published on:

बिजली विभाग के HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने की ये घोषणा: हरियाणा के बिजली विभाग के दफ्तरों में बैठे तकनीकी कर्मचारी अब फील्ड में जाएंगे।


Join Telegram Group

Join Now

 बिजली विभाग के HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने की ये घोषणा
बिजली विभाग के HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने की ये घोषणा

दक्षिण व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तकनीकी के साथ-साथ लिपिक व गैर तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की सूची मांगी है। साथ ही डीएचबीवीएन ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में कार्यरत कर्मचारियों का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर उन्हें बड़ी राहत दी है।

बिजली विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी अब फील्ड में जाकर बिजली आपूर्ति में आने वाली खामियों को दुरुस्त करेंगे। तकनीकी कर्मचारियों को उनके मूल तकनीकी पदों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया।

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा योजना फॉर्म 2024: किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी सरकार

अब विभाग ने सख्त रवैया अपनाते हुए निर्देश दिए हैं कि जो तकनीकी कर्मचारी गैर तकनीकी पदों पर काम कर रहे हैं, उनकी जिलेवार रिपोर्ट मुख्यालय पर मंगवाई जाए। दो साल पहले भी कार्यालयों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी।

लेकिन कार्यालयों की ओर से अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। तकनीकी कर्मचारियों के कार्यालयों में बैठने से बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मुख्यालय के आदेशों को गंभीरता से लिया जाए और अगले सात दिन के अंदर सूची उपलब्ध कराई जाए।

बिजली निगम में प्रत्यक्ष भूमिका में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को एलटीसी की सुविधा और समान काम के लिए समान वेतन दिया जाएगा। कर्मचारियों को वेतन की सुविधा देने के लिए निगम की ओर से निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों का अनुबंध बढ़ाया गया
बिजली विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मियों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। एचकेआरएन कर्मियों की सेवाएं 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक जारी रहेंगी।

दरअसल, एचकेआरएन कर्मियों का अनुबंध 30 जून को समाप्त हो रहा था। सरकार के निर्देशानुसार कर्मियों की सेवा बढ़ा दी गई है।


Join Telegram Group

Join Now

Related Post

AAI NR Apprentice Recruitment 2026

Published On:

NIB Vacancy 2026

Published On:

KVS Samvida Sathi Portal 2026

Published On:

Indian Navy SSR Agniveer Vacancy 2026

Published On:

Navy SSR Medical Assistant Vacancy 2026

Published On: