Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Haryana Govt Scheme News: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खबर, गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 5000 रुपये, पोर्टल हुआ लॉन्च

By Brala Vijendra

Published on:

Haryana Govt Scheme News: हरियाणा में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताएं अब मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल के माध्यम से पांच हजार रुपये की मातृत्व लाभ राशि प्राप्त कर पाएंगी। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज इस योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए 8 मार्च, 2022 या उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों की माताएं आवेदन कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल भी उपस्थित रहे।

Haryana Govt Scheme News
Haryana Govt Scheme News

मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना की घोषणा की गई थी। इसके तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को दूसरे जीवित बच्चे (लड़के) के लिए जन्म के बाद एकमुश्त 5000 रुपये का मातृत्व लाभ प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

इस योजना को 16 मार्च, 2023 को अधिसूचित किया गया था।

इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाएं, आंशिक रूप से 40 प्रतिशत या पूर्ण रूप से दिव्यांग महिलाएं, बीपीएल राशन कार्डधारक महिलाएं, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की लाभार्थी महिलाएं, ई-श्रम कार्डधारक महिलाएं ले सकेंगी। 

इनके अतिरिक्त योजना का लाभ किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान महिलाओं, आठ लाख रुपये वार्षिक से कम पारिवारिक आय वाली महिलाओं, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका व आशा वर्करों और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किसी भी अन्य श्रेणी की महिलाओं को भी मिलेगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को अपना आधार नंबर देना होगा। प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

Related Post

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana 2026

Published On:

Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026

Published On:

Vyapari Kshatipoorti Yojana 2026

Published On:

Ayushman Card Download March 2026

Published On:

BPL Card Download March 2026

Published On:

PAN Card New Update 2026

Published On: