Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Haryana HBSE Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में बदलाव

By Brala Vijendra

Published on:

Haryana HBSE Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, जो अपने नवीनतम प्रयोगों के लिए प्रसिद्ध है, ने अब कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया है। पाठ्यक्रम की पूरी अनुसूची शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए पढ़ाने वाली पुस्तक ‘नैतिक शिक्षा’ को एक बार फिर से हटा दिया गया है। अब, ‘नैतिक शिक्षा’ के स्थान पर ‘उत्तरा’ और ‘मध्यमा’ नामक पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी। इन दोनों पुस्तकों का पाठ्यक्रम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम विभाग ने स्वयं तैयार किया है। बाकी सभी पुस्तकें, जैसा कि पहले था, नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग की पढ़ाई जाएंगी।

Haryana HBSE Board News
Haryana HBSE Board News

सिलेबस में से कुछ अध्याय हटा दिए

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों पर सिलेबस का भार कम करने के लिए पहले से तय किए गए सिलेबस में से कुछ अध्याय हटा दिए हैं। 15 वर्षों से अधिक समय से चलने वाले हिंदी अनिवार्य विषय से व्याकरण के कुछ उपविषयों को भी कम कर दिया गया है।

इसी तरह, अन्य विषयों से भी कुछ अध्याय हटाए गए हैं, ताकि सिलेबस को कम करके परीक्षा के बेहतर परिणाम पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

GJU Non Teaching Recruitment July 2024: Notification, Selection Process and Syllabus

आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया में परिवर्तन

सम्पूर्ण पाठ्यक्रम के आधार पर वार्षिक परीक्षा 80 अंकों और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंकों का निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा की प्रक्रिया पहले से मौजूद थी। हालांकि, इसमें आंतरिक मूल्यांकन के विभाजन में बदलाव किया गया है।

20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन को 6 हिस्सों में विभाजित किया गया है, जिसमें सालाना 2 बार आयोजित होने वाले यूनिट टेस्ट के 4 अंक, अर्धवार्षिक परीक्षा के 2 अंक, प्री-बोर्ड परीक्षा के 2 अंक, छात्र की कक्षा में भागीदारी के 2 अंक, परियोजना कार्य के 5 अंक और कक्षा में उपस्थिति से संबंधित 5 अंक शामिल हैं

उपस्थिति के अंकों का निर्धारण कैसे होगा

आमतौर पर, आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक देने का कार्य स्कूल का होता है। लेकिन इसके लिए नियम शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कठोर नियम तय किए हैं।

यदि इन नियमों का पालन किया जाए, तो बहुत कम विद्यार्थी होंगे जो 20 में से 20 अंक प्राप्त कर पाएंगे। हालांकि, इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में पाठ्यक्रम और परीक्षा का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। इसका लाभ या हानि, यह आने वाला समय बताएगा।

REET New Syllabus 2024: नया पाठ्यक्रम जारी


Join WhatsApp Group

Join Now


Join Telegram Group

Join Now

कक्षा 9 से 12 LESSON PLAN FOR SESSION 2023-24

CBSE Class 10th, 12th Syllabus Released Academic Year 2024-25

Click Here