Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Haryana Marriage Registration 2024 Apply Online

By Brala Vijendra

Published on:

Haryana Marriage Registration 2024 Apply Online: विवाह पंजीकरण कैसे करवाएं, विवाह शगुन योजना का लाभ उठाने के लिए विवाह पंजीकरण आवश्यक है। हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं और आवेदन कैसे करें, जाने।

हरियाणा में विवाह पंजीकरण करवाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह ध्यान में रखनी चाहिए कि वर और वधू दोनों की आयु सीमा सरकार द्वारा निर्धारित आयु सीमा के बराबर या उससे अधिक होनी चाहिए। जहां दूल्हे की आयु 21 वर्ष और दुल्हन की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।

चेक करें आपके नाम से कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं

विवाह प्रमाण पत्र सभी विवाहित जोड़ों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कुछ साल पहले तक विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate Haryana) बनवाना अनिवार्य नहीं था, लेकिन आज के समय में यह अब एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज मना जाता है। कई बार पति को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।


Join Telegram Group

Join Now

Haryana Marriage Registration 2024 Apply Online
Haryana Marriage Registration 2024 Apply Online

हरियाणा विवाह पंजीकरण हेतु पात्रता

  1. हरियाणा के विवाहित जोड़ों के लिए विवाह पंजीकरण के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है, जिसका पालन करना आवश्यक है।
  2. हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए लड़कों की आयु 21 वर्ष और लड़कियों की आयु 18 वर्ष है। निर्धारित आयु पूरी करने के बाद ही आप हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  3. हरियाणा में विवाह पंजीकरण के लिए आपको सभी जानकारी सही-सही बतानी चाहिए। यानी उम्र या किसी अन्य अनिवार्य जानकारी के बारे में कुछ भी छिपाने की आवश्यकता नहीं है।
  4. हरियाणा में विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको दो गवाह भी पेश करने होंगे और इन गवाहों के पास आवश्यक दस्तावेज भी होने चाहिए।

Bal Jeevan Bima Yojana Form 2024: सिर्फ ₹6 के जमा करने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये

विवाह प्रमाण पत्र हरियाणा आवेदन शुल्क

  1. यदि आवेदन विवाह की तिथि से 90 दिनों के भीतर दिया जाता है, तो शुल्क 150 रुपये है।
  2. यदि आवेदन विवाह की तिथि से 90 दिनों के बाद लेकिन एक वर्ष के भीतर दिया जाता है, तो शुल्क 300 रुपये है।
  3. यदि आवेदन 1 वर्ष के बाद दिया जाता है, तो शुल्क 350 रुपये है।

हरियाणा विवाह पंजीकरण आवश्यक दस्तावेज

दूल्हा / वर / दूल्हे की तरफ से महत्वपूर्ण दस्तावेज:-

  1. दूल्हे का आधार कार्ड
  2. जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल से प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट
  3. दूल्हे के माता-पिता का आधार कार्ड
  4. दूल्हे की पारिवारिक पहचान पत्र
  5. दूल्हे का राशन कार्ड
  6. विवाह कार्ड
  7. दो गवाह और उनके आधार कार्ड (केवल दो गवाह हो सकते हैं, दोनों एक पक्ष से या दोनों पक्षों से एक-एक)

घर बैठे फोन पर मिलेंगी हरियाणा सरकार की सभी सेवाएं, डाउनलोड करें ये ऐप, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

दुल्हन/दुल्हन पक्ष से महत्वपूर्ण दस्तावेज:-


Join Telegram Group

Join Now

  1. दुल्हन का आधार कार्ड
  2. जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल से प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट
  3. दुल्हन के माता-पिता का आधार कार्ड
  4. दुल्हन की पारिवारिक पहचान पत्र
  5. दुल्हन का राशन कार्ड
  6. विवाह कार्ड
  7. दो गवाह और उनके आधार कार्ड (केवल दो गवाह हो सकते हैं, दोनों एक पक्ष से या दोनों पक्षों से एक-एक)

हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

  1. हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अंत्योदय सरल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या फिर आप हमारे द्वारा दिए गए लिंक https://saralharyana.gov.in/ पर भी क्लिक करें।
  2. नोट – अगर आपने अपनी सरल पोर्टल पर आईडी नहीं बनाई है तो आप यहां दिए गए लिंक पर जाकर सरल पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया जान सकते हैं।
  3. इसके बाद आपको अपने अकाउंट में लॉगइन करें। आपको बता दें कि अगर आपने अपना अकाउंट नहीं बनाया है तो आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके भी अपना अकाउंट बना लें।
  4. इसके लिए न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें और इसके बाद अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य और कैप्चा कोड समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करके वैलिडेट के विकल्प पर क्लिक करें।
  5. अब अपना अकाउंट बनाने के बाद उसमें लॉगइन करें।
  6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर मैरिज रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  7. अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा, जहां आपको हियर टू अप्लाई पर क्लिक करना होगा।
  8. अब अगले पेज पर आपके सामने मैरिज सर्टिफिकेट फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको सभी जरूरी जानकारियां सही से भरनी होंगी। आप यहां ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

पीएम सौभाग्य योजना ऑनलाइन फॉर्म 2024

हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र स्टेट्स चेक कैसे करें 

  1. अगर आप मैरिज सर्टिफिकेट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या इस लिंक https://shaadi.edisha.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं।
  2. अब इसके होम पेज पर आपको Track Application का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  3. अब आपको Registration ID के अंदर ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त एप्लीकेशन नंबर डालना है।
  4. इसके बाद दिए गए Get Record के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट स्टेटस आ जाएगा।

हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

  1. मैरिज सर्टिफिकेट हरियाणा डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप इस लिंक https://shaadi.edisha.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  2. इसके होम पेज पर आपको दिए गए ऑनलाइन सेवाओं के मेनू पर ऑनलाइन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको अगले लॉगिन पेज पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा।
  4. इसके बाद आपके सामने मैरिज सर्टिफिकेट हरियाणा खुल जाएगा।
  5. अब आप यहां डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके मैरिज सर्टिफिकेट हरियाणा पीडीएफ डाउनलोड करें।

नोट: अगर शादी धर्मशाला या मैरिज पैलेस में हुई है तो उसकी मूल रसीद या फोटोकॉपी लगानी होगी।

ब्यान और शपथ निचे दिए गये लिंक से डाउनलोड करें ।

हरियाणा विवाह पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट के दिन तहसील कार्यालय में पूरी फाइल के साथ उपस्थित होना होगा। इस फाइल के साथ शपथ पत्र, आईडी से संबंधित दस्तावेज और फॉर्म संलग्न करने होंगे।

Haryana e-Karma Yojana Form 2024: रोजगार हेतु मिलेगी फ्री ट्रेनिंग मिलेगी

हरियाणा विवाह पंजीकरण शपथ पत्र लिंक


Join Telegram Group

Join Now

दूल्हे के पिता और माता का शपथ पत्रवर्ड फ़ाइल डाउनलोड करें
पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें
दुल्हन के पिता और माता का शपथ पत्रवर्ड फ़ाइल डाउनलोड करें
पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें
दोनों पक्षों के गवाहों का हलफनामावर्ड फ़ाइल डाउनलोड करें
पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें
हलफनामा दूल्हा और दुल्हन पक्षवर्ड फ़ाइल डाउनलोड करें
पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें
Verify that all information Right वर्ड फ़ाइल डाउनलोड करें
पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें
फॉर्म संख्या 01 (नियम 3(3)ए और 4(ए7) देखें)वर्ड फ़ाइल डाउनलोड करें
पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें
फॉर्म संख्या IVवर्ड फ़ाइल डाउनलोड करें
पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें
×