Haryana School News: हरियाणा के जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 8 सितंबर 2023 को अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में “मेरी साइकिल-मेरी पसंद” मेला का आयोजन किया।

इस मेले का पूरा बजट गुरुवार को आ गया है। अब जिले के 5 ब्लॉकों में से 502 छात्रों को उनकी पसंद की साइकिल मिलेगी। निदेशालय ने 14 लाख 72 हजार 200 रुपये का बजट उपलब्ध कराया है, जिसमें से 2 लाख रुपये का बजट पहले ही सितंबर में मिल गया था।
