Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

HKRN रोडवेज कंडक्टर भर्ती, जल्दी ही शुरू होंगे आवेदन

By Brala Vijendra

Published on:

HKRN रोडवेज कंडक्टर भर्ती, जल्दी ही शुरू होंगे आवेदन : हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग द्वारा एचकेआरएन के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी।

HKRN रोडवेज कंडक्टर भर्ती, जल्दी ही शुरू होंगे आवेदन
HKRN रोडवेज कंडक्टर भर्ती, जल्दी ही शुरू होंगे आवेदन

इस संबंध में सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुख्यालय ने सभी डिपो की मांग के अनुसार सूची तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया है।

कंडक्टरों की भर्ती होने के बाद स्टाफ की कमी से जूझ रहे प्रभावित रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

साथ ही राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्रामीण स्तर पर परिवहन सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज में स्टाफ की कमी के चलते कई रूटों खासकर राज्य और ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा था।

HSSC ग्रुप सी के शेष 20,000 पदों के लिए पुनः विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित करेगा

यही वजह है कि कई डिपो में बसें होने के बावजूद स्टाफ की कमी के चलते उन्हें रूटों पर नहीं भेजा जा रहा था।

परिवहन विभाग ने एचकेआरएन के माध्यम से कंडक्टरों की भर्ती के संबंध में 22 डिपो के महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।

मुख्यालय की ओर से जारी पत्र। संख्या 3114-37/ए2/ई3 दिनांक 27 जून 2024 के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती के बारे में सूचना भेजी गई है।

रोडवेज विभाग में कंडक्टरों की भर्ती होने के बाद पहले से अधिक रूटों पर बसों का संचालन हो सकेगा।

इन रोडवेज डिपो को मिलेंगे कंडक्टर

परिवहन विभाग के पत्र के अनुसार हरियाणा में भिवानी और करनाल को छोड़कर 22 डिपो में एचकेआरएन के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के बाद डिपो के अनुसार कंडक्टरों की सूची इस प्रकार है:

जल्द कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी

HKRN ने निकाली में हेल्पर, कस्टमर एक्जीक्यूटिव, प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर सीधी भर्ती,सैलरी ₹35000

हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि एचकेआरएन के माध्यम से नए कंडक्टरों की भर्ती के बारे में मुख्यालय से पत्र मिला है। पत्र के अनुसार जल्द ही 991 नए कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

जिसमें से दादरी डिपो में 30 कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। बताया कि नए कंडक्टरों के आने से ग्रामीण रूटों सहित मुख्य रूटों पर बसें सुचारू रूप से चलेंगी तथा आम जनता को भी परिवहन सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

भर्ती किए जाने वाले कंडक्टरों की संख्या

डिपो का नाम संख्या

चरखी दादरी 30

दिल्ली 11

फतेहाबाद 22

झज्जर 50

करनाल 60

पलवल 41

यमुनानगर 45

अंबाला 20

कुरुक्षेत्र 53

सिरसा 49

पंचकूला 85

चंडीगढ़ 40

रोहतक PGI मे निकली बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 18000 रुपये महीना मिलेगा वेतन

सोनीपत 54

हिसार 62

रेवाड़ी 25

फरीदाबाद 60

जींद 70

पानीपत 20

रोहतक 15

गुरुग्राम 85

नूंह 40

नारनौल 54

Related Post

ANF ​​Mazdoor & Group C Vacancy 2026

Published On:

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026

Published On:

Ordnance Factory Bhandara DBW Vacancy 2026

Published On:

Chandigarh Administration Vacancy 2026

Published On: