Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024: किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी सरकार

By Brala Vijendra

Published on:

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024: राजस्थान सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री किसान शिक्षा योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसान और मजदूर परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना है। इस योजना में पहली कक्षा से लेकर मास्टर डिग्री तक की पढ़ाई शामिल है। इस योजना का क्रियान्वयन 1 जुलाई 2024 से शुरू होगा।


Join Telegram Group

Join Now

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024
Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों और खेतिहर मजदूरों के बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न होने देना है। अक्सर किसान और मजदूर परिवार अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपने बच्चों की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनें पर मजबूर हो जाते हैं। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार इन बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देगी।

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  1. कक्षा 1 से मास्टर डिग्री तक की शिक्षा पूरी तरह से निःशुल्क होगी।
  2. सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई का सारा खर्च जैसे एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस और प्रयोगशाला फीस माफ की जाएगी।
  3. इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपने बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  4. इससे राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा और वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर भविष्य मिलेगा।

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024 पात्रता

  1. इस योजना का लाभ केवल राजस्थान में रहने वाले परिवारों को मिलेगा।
  2. छोटे, सीमांत किसान, बटाईदार और कृषि मजदूर के परिवार जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये या उससे कम है।
  3. इस योजना का लाभ केवल सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को ही मिलेगा।

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024 आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. मनरेगा जॉब कार्ड
  7. जन्म प्रमाण पत्र
  8. शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  9. पासपोर्ट साइज फोटो
  10. मोबाइल नंबर
  11. ईमेल आईडी

Mukhyamantri Kisan Shiksha Yojana Form 2024 आवेदन प्रक्रिया

  1. इस योजना का क्रियान्वयन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से किया जाएगा।
  2. प्रवेश नीति 2024-25 में आवश्यक दिशा-निर्देश शामिल किए जाएंगे।
  3. आवेदन पत्र में निर्धारित कॉलम में आवेदक द्वारा “हां” पर क्लिक करने पर संबंधित दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे।
  4. प्रवेश नीति में फीस से संबंधित बिंदुओं को शामिल किया जाएगा तथा महाविद्यालयों के फीस ढांचे में बदलाव किया जाएगा।


Join Telegram Group

Join Now

Related Post

Sirsa Vita Milk Booths Allotment 2026

Published On:

Vyapari Kshatipoorti Yojana 2026

Published On:

Ayushman Card Download March 2026

Published On:

BPL Card Download March 2026

Published On:

PAN Card New Update 2026

Published On:

Aadhaar Card New Rules 2026

Published On: