Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Van Mitra Yojana 2024: वन मित्र योजना के तहत 7500 पदों पर बंपर भर्ती

By Brala Vijendra

Published on:

Van Mitra Yojana 2024: हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वन मित्र योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, राज्य के बेरोजगार युवाओं को वन मित्र बनने का मौका प्रदान किया जाएगा, जिन्हें पौधों की रखरखाव के लिए सरकार द्वारा मानदेय दिया जाएगा।

  1. इसे पढ़िए :-👉PM Kisan Scheme News: 16वीं किस्त, इस दिन जारी हो सकती है, जाने क्यों इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

हरियाणा सरकार ने वन मित्र पोर्टल की शुरुआत कर दी है, जिसके माध्यम से युवा इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

Van Mitra Yojana 2024
Van Mitra Yojana 2024

Van Mitra Yojana 2024

हरियाणा वन मित्र योजना 2024 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 फरवरी 2024 को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए गैर वन भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों में सहयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  1. इसे पढ़िए :-👉PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024: 1 लाख 25 हजार की छात्रवृत्ति

राज्य के इच्छुक उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन वन मित्र पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही, राज्य के किसी भी सदस्य को जिसकी सालाना आय 180000 रुपए से कम है, वह भी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है। प्रत्येक वन मित्र को पौधे के रखरखाव के लिए मानदेय दिया जाएगा।

HSSC CET 2025
HSSC CET 2025, Date Extended

Van Mitra Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गैरवान भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए वन मित्र योजना की शुरूआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है। योजना को मिशन 60000 में शामिल किया गया है

  1. इसे पढ़िए :-👉बीपीएल परिवारों के लिए बड़ीखबर, सरकार देगी 50 हजार प्लॉट

जिसका उद्देश्य राज्य भर में वन क्षेत्र को बढ़ाने में स्थानीय आमजन को सीधे तौर पर शामिल करना है। इसके साथ ही, यह योजना वृक्षारोपण की उत्तरजीविता दर में वृद्धि सुनिश्चित करने और गैर वन भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है। प्रत्येक वन मित्र को पौधे के रखरखाव के मुताबिक मानदेय दिया जाएगा।

Van Mitra Yojana के मानदेय

प्रथम वर्ष:

  1. गड्ढों की जियो टैगिंग और फोटोग्राफ के लिए ₹20 प्रति गड्ढा (प्रति खोदे गए गड्ढे)
  2. लगाए गए पौधे पर ₹30 (प्रति पौधा)
  3. वृक्षारोपण के रखरखाव और सुरक्षा के लिए ₹10 प्रति जीवित पौधा

दूसरे वर्ष:

  1. प्रत्येक महीने ₹8 प्रति जीवित पौधा

तीसरे वर्ष:

MECL Non Executive Vacancy 2025
MECL Non Executive Vacancy 2025
  1. प्रत्येक महीने ₹5 प्रति जीवित पौधा

चौथे वर्ष:

  1. प्रत्येक महीने ₹3 प्रति जीवित पौधा

Van Mitra Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  1. हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए वन मित्र योजना शुरू की गई।
  2. वन मित्र योजना को मिशन 60000 में शामिल किया गया है।
  3. प्रत्येक वन मित्र इस योजना के तहत अधिकतम 1000 पौधे लगा सकता है।
  4. इस योजना के तहत प्रथम चरण में 7500 मित्रों का चयन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
  5. 18 से 60 वर्ष की आयु तक का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
  6. इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक नागरिक को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।
  7. हरियाणा वन मित्र योजना के तहत पौधों की देखरेख के लिए सरकार द्वारा मानदेय दिया जाएगा।
  8. वन मित्र द्वारा पौधे की देखभाल बीच में छोड़ देने के बाद उसे पौधे की देखभाल वन विभाग द्वारा की जाएगी। 

Van Mitra Yojana पात्रता:

  1. हरियाणा का मूल निवासी इस योजना का लाभ ले सकता है।
  2. परिवार की सालाना आय 180000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए।
  3. आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Van Mitra Yojana दस्तावेज

  1. परिवार पहचान पत्र
  2. आधार कार्ड
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर

Van Mitra Yojana आवेदन प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले, विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर “वन पंजीकृत” विकल्प को चुनना होगा।
  3. आवेदक को अपने परिवार का आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
  4. सभी परिवार के सदस्यों के नाम दिखाए जाएंगे, आवेदक को उस व्यक्ति का चयन करना होगा जिसके नाम से आवेदन करना है।
  5. आवेदक को “SEND OTP” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  6. आवेदक को आवश्यक जानकारी भरनी होगी जैसे कि पता, जन्म तिथि, और अन्य विवरण।
  7. अगले कदम में, आवेदक को आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, फोटो आदि को अपलोड करना होगा।
  8. आखिरी में, आवेदक को “सबमिट” विकल्प पर क्लिक करके अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
  9. इस प्रकार, वह वन मित्र योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
Van Mitra Portal ApplyClick Here
NotificationClick Here
Join TeligramClick Here
अन्य योजनाएं Click Here
कौशल रोजगार निगम कैसे होता है सिलेक्शन ?Click Here
Van Mitra Yojana 2024a
Van Mitra Yojana 2024

Related Post

HSSC CET 2025, Date Extended

Published On:

SGPGIMS Group B, C, D Vacancy 2025

Published On:

MECL Non Executive Vacancy 2025

Published On:

Flipkart Company Vacancy 2025

Published On: